आज देशभर में गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। सुबह से ही गंगा और अन्य नदियों में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। आज भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं देखने को मिल रही है। मान्यता है कि इस शुभ तिथि पर गंगा में स्नान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मुक्ति मिलती है.