पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जहां सहायक शिक्षक मुन्ना प्रसाद गुप्ता जनगणना कार्य के लिए घोड़े पर सवार होकर अपने क्षेत्र में पहुंचे. राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय टाटीदिरी में कार्यरत मुन्ना प्रसाद को मकान सूचीकरण और जनगणना कार्य की जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों के कारण घोड़े की सवारी ज्यादा किफायती लगी. उनका यह अंदाज इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. कैसर रजा ने इसे बेहतर पहल बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री की ईंधन बचत अपील के अनुरूप है। लोग इसे महंगाई पर व्यंग्य और देसी समाधान दोनों के रूप में देख रहे हैं.