सिद्धार्थ गुप्ता स्टारर फिल्म 'कृष्णावतारम' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इसी बीच एक्टर ने IANS से एक खास बातचीत में 'कृष्णावतारम' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने पर खुलकर बात की। उन्होंने इसे एक सपने जैसा मौका बताया और कहा कि इतने पूजनीय किरदार को निभाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। सिद्धार्थ ने साफ किया कि उन्होंने पुराने किरदारों की नकल करने के बजाय शास्त्रों, किताबों और वर्कशॉप के जरिए तैयारी की। एक्टर ने सिनेमा की ताकत पर भी बात की। उन्होंने सिनेमा के जरिए संस्कृति और आध्यात्म को बढ़ावा देने, VFX से भरे सेट पर परफॉर्म करने की चुनौतियों और आज की पीढ़ी के लिए Detachment और कर्म योग के सबक क्यों जरूरी हैं, इस पर भी बात की।