Surprise Me!

बकरीद से पहले मुंबई के मीरा भायंदर में बवाल, सोसाइटी में बकरे की कुर्बानी पर कटा हंगामा

2026-05-27 2 Dailymotion

मुंबई से सटे मीरा भायंदर पर बकरीद के पहले जमकर बवाल हुआ है। मीरा रोड के पूनम क्लस्टर सोसाइटी में पहले बकरों के लिए बनाए एक शेड के डेमोलिशन से ये बवाल पैदा हुआ। ये शेड मुस्लिम समाज के लोगों ने कुर्बानी के बकरों के लिए बनाया था, जिसे हिंदू पक्ष की शिकायत के बाद स्थानीय नगर पालिका ने आकर डिमोलिश कर दिया। आरोप है कि ये शेड में रात को दोबारा बांधने शुरू कर दिए गए।जिसके बाद कुछ हिंदू संगठन के लोग वहां जमा होने लगे, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और फिर हाथापाई हुई और आरोप है कि हमला भी कर दिया गया।