सुप्रीम कोर्ट ने SIR प्रक्रिया को सही ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है। BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि SIR प्रक्रिया को सर्वोच्च न्यायालय ने संविधान सम्मत माना है और चुनाव आयोग के अधिकार के अंतर्गत माना है। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए आवश्यक माना है। INDIA गठबंधन, जो सनातन धर्म विध्वंसक और घुसपैठिया संरक्षक है, उसका वास्तविक चरित्र आज सामने आ गया है। वहीं कांग्रेस ने कहा कि SIR पहली बार नहीं हो रहा है। यहां जो खास तरह का गलत इस्तेमाल हो रहा है, वह यह है कि आप वोटर लिस्ट से नाम हटा देते हैं और फिर उन्हें अपील के तहत पेंडिंग छोड़ देते हैं।