Surprise Me!

ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को CBI ने किया गिरफ्तार

2026-05-28 11 Dailymotion

ट्विशा शर्मा मौत के मामले में सीबीआई रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह के घर पहुंची. हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द हो जाने के बाद आज यानि 28 मई को किसी भी समय गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद सीबीआई गिरिबाला को मैनिट यानि मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी लेकर गई. इससे पहले सीबीआई की टीम ने गिरिबाला से उनके आवास पर पूछताछ की. पूरे आवास की थ्री डी मैपिंग भी की गई, जिसके लिए बाकायदा थ्री डी कैमरा घर पर इंस्टाल किया गया था. ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने कई घंटों तक गिरिबाला सिंह से पूछताछ की. हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द हो जाने के बाद गुरुवार शाम को गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया गया. टीम गिरिबाला को लेकर मैनिट पहुंची. मैनिट में सीबीआई ने कैंप ऑफिस बनाया है. बताया जा रहा है कि गिरिबाला सिंह का मैनिट में मेडिकल परीक्षण हुआ. मैनिट में ही उनको रखा जाएगा.