भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा के नए प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान किया है. दिल्ली बीजेपी की कमान केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई है. वहीं पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों, हरियाणा में डॉ. अर्चना गुप्ता और त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को नई जिम्मेदारी मिली है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा किए गए इस फेरबदल को आगामी चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. खासकर पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है. नए प्रदेश अध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए राज्यों में बीजेपी को और मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया है. यह बदलाव बीजेपी की चुनावी तैयारियों का बड़ा संकेत माना जा रहा है.