Surprise Me!

ITBP के रिटायर्ड जवान का अनोखा मिशन… भीषण गर्मी में बचा रहे बेजुबान पक्षियों की जान

2026-05-29 4 Dailymotion

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में आईटीबीपी के सेवानिवृत्त जवान राजकुमार शर्मा इन दिनों पक्षियों को बचाने के मिशन में जुटे हैं. 23 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद उन्होंने अपना जीवन पर्यावरण संरक्षण और बेजुबान पक्षियों की मदद के लिए समर्पित कर दिया है. भीषण गर्मी के दौरान वे गांव और आसपास के इलाकों में पेड़ों तथा सार्वजनिक स्थानों पर पानी के सकोरे और फीडर लगाते हैं ताकि पक्षियों को पानी और भोजन मिल सके. उनके इस अभियान में परिवार के सदस्य भी सहयोग करते हैं. राजकुमार का मानना है कि एक पौधा लगाना, पानी बचाना और पक्षियों के लिए एक कटोरा पानी रखना भी प्रकृति संरक्षण की बड़ी पहल है. उनका यह प्रयास लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहा है.