Surprise Me!

किसानों के मसीहा पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि, सीएम योगी, जयंत चौधरी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

2026-05-29 1 Dailymotion

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा माने जाने वाले चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि है... उनकी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को राजधानी दिल्ली स्थित किसान घाट में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उनके पोते और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने परिवार के साथ पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि के अवसर पर किसान घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। परिवार के सदस्यों ने हवन में आहुति देकर चौधरी चरण सिंह के आदर्शों और किसान हितैषी विचारों को याद किया। साथ ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विधान भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया।