Surprise Me!

महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस बोले- कोई बचेगा नहीं

2026-05-29 92 Dailymotion

महाराष्ट्र में जहरीली शराब एक बार फिर मौत का काल बनकर आई है। राज्य के पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ मे जहरीली शराब के सेवन से करीब 13 लोगों की मौत हो गई है। 13 लोगों की मौत को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने दोनों शहरों के पुलिस आयुक्तों को दोषियों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई करने और किसी भी आरोपी को कोई रियायत नहीं देने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने राज्य सरकार पर तीखा हमला किया है।