Surprise Me!

गुजरात का पहला DGCA अप्रूव्ड ITI बना युवाओं की उड़ान का केंद्र, ड्रोन पायलट ट्रेनिंग से खुल रहे रोजगार के नए रास्ते

2026-05-30 2 Dailymotion

गुजरात के नवसारी जिले स्थित सरकारी आईटीआई बिलीमोरा युवाओं को नई तकनीक के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहा है. यह गुजरात का पहला और फिलहाल एकमात्र आईटीआई है जहां डीजीसीए अप्रूव्ड ड्रोन पायलट ट्रेनिंग कोर्स संचालित किया जा रहा है. 10 दिनों के इस विशेष कोर्स में ड्रोन असेंबली, सिम्युलेटर और लाइव फ्लाइंग की ट्रेनिंग दी जाती है. किसानों के लिए कोर्स फीस में विशेष छूट भी दी गई है. संस्थान ने 2025 की परीक्षा में 94.04 प्रतिशत परिणाम के साथ राज्य में पहला स्थान हासिल किया और भारत स्किल नेक्स्ट अवार्ड में पश्चिमी क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ आईटीआई का सम्मान भी प्राप्त किया. 75 प्रतिशत से अधिक प्लेसमेंट रिकॉर्ड के साथ आईटीआई बिलीमोरा अब स्किल डेवलपमेंट और आधुनिक रोजगार प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है.