प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 134वां संस्करण प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक मुद्दों पर संवाद किया और कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत झारखंड के रांची में नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता से की। साथ ही पीएम मोदी ने तमिलनाडु की गिरिजा अम्मा का भी जिक्र किया जिनके संकल्प से सैनिकों के लिए 40 लाख रूपये तक जुटे हैं।