Surprise Me!

टिफनी ट्रंप ने सोनार किला की छत से किया जैसलमेर शहर का नजारा

2026-05-31 53 Dailymotion

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छोटी बेटी टिफनी ट्रंप ने रविवार शाम करीब 5 बजे ऐतिहासिक सोनार दुर्ग के राजमहल स्थित छत से स्वर्णनगरी का विहंगावलोकन किया। इससे पहले वे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोनार दुर्ग पहुंची। अखे प्रोल से उन्हें और उनके पति को बैटरी से संचालित ई-गोल्फ कार्ट में बैठा कर दुर्ग ले जाया गया। इससे पहले टिफनी रविवार पूर्वाह्न विशेष विमान से जैसलमेर पहुंची।