Surprise Me!

Vedang Raina ने शेयर की फिल्मी और personal moment की झलक, फैंस ने जताया प्यार

2026-05-31 4 Dailymotion

एक्टर वेदांग रैना इन दिनों अपनी अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में वेदांग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की, जिसमें उनकी फिल्मी और निजी पलों की झलक देखने को मिली। तस्वीरों में वेदांग अलग-अलग लोकेशंस पर स्टाइलिश अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वे शरवरी वाघ के साथ हंसते-मुस्कुराते और मस्ती भरे पल बिताते दिखाई दिए। इसके अलावा, उन्होंने गिटार बजाते और सिंगिंग करते हुए भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट में फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के प्रमोशनल इवेंट्स की झलक भी देखने को मिली। बता दें, वेदांग जल्द ही डायरेक्टर इम्तियाज अली की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में शरवरी वाघ के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे, जो कि 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।


#VedangRaina #SharvariWagh #MainVaapasAaunga #RomanticDrama #Bollywood #FilmPromotion #InstagramUpdate #CelebrityNews #MovieUpdate #EntertainmentNews #IndianCinema #ImtiazAli #UpcomingFilm #OnSetMoments #CoStars #BehindTheScenes #Music #GuitarVibes #SingingActor #StylishLook #Bollywood2026 #NewRelease #IANS