रितेश देशमुख के लाडले बेटे राहिल देशमुख 1 जून को अपना 10वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर पिता रितेश ने बेटे के नाम खास पोस्ट साझा किया है। साथ ही कैप्शन से उन पर प्यार उड़ेलते नजर आए हैं। रितेश देशमुख ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। ये पिक्चर उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'राजा शिवाजी' से जुड़ी हुई है। पिक्चर में रितेश और राहिल के बीच का बॉन्ड देखने वाला है।