कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब दिमागी बुखार की बीमारी ऐसे ही खत्म हुई जैसे यूपी से माफिया खत्म हुए। CM योगी ने कहा कि हमने मच्छर और माफिया दोनों को समाप्त किया, मच्छर बीमारी फैलाता था और माफिया बेरोजगारी फैलाता था।