अमरनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए केंद्र सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलने वाली 57 दिवसीय यात्रा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की करीब 670 कंपनियां तैनात की जाएंगी. यात्रा पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों से संचालित होगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ड्रोन निगरानी, डॉग स्क्वॉड, एंटी-सैबोटेज जांच और रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा. जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में रजिस्ट्रेशन, RFID, स्वास्थ्य सेवाएं, आवास, स्वच्छता और बिजली आपूर्ति की तैयारियों की समीक्षा की गई है. प्रशासन ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.