CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को लेकर उठे विवाद के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है. साथ ही OSM सेवाओं के ठेके और मूल्यांकन प्रक्रिया की जांच के लिए एक विशेष समिति गठित की गई है, जो एक महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. इस बीच OSM प्रणाली में कथित गड़बड़ियों का खुलासा करने वाले 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत को संसद की स्थायी समिति के सामने बुलाया गया, जो अपने आप में एक दुर्लभ घटना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक की आशंका भी सामने आई है. छात्रों की शिकायतों और कानूनी चुनौती के बाद अब पूरे मामले की जांच तेज हो गई है, जबकि कोर्ट में सुनवाई भी प्रस्तावित है.