अपने अबतक के बॉलीवुड करियर में 550 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके वेटरन एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर अपने काम और निजी जिंदगी की झलकियां पोस्ट कर फैंस को अपडेट और इंस्पायर करते नजर आते हैं। इसी बीच अनुपम फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी शेयर करते देखे गए हैं। एक्टर ने मुंबई में अपने 45 साल पूरे होने की जर्नी पर बात की है। साथ ही लाइफ में आए उतार-चढ़ाव को शेयर कर फैंस को ग्राउंडेड रहने की सीख दी है।