उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी बीच जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने चुनावी राजनीति और विपक्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश में विपक्ष का पीडीए यानि कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण सफल नहीं होगा और राज्य में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। रामभद्राचार्य ने दावा किया कि राहुल गांधी भविष्य में और चुनावी हार का सामना करेंगे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसद और सार्वजनिक मंचों पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयान देते हैं और देश की बदनामी करते हैं।