Surprise Me!

पटना में खान सर की कोचिंग पर हमला, गार्ड से मारपीट-पथराव, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार

2026-06-03 7 Dailymotion

बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआं थाने इलाके में खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ. कुछ लोगों ने पथराव, मारपीट और तोड़फोड़ की. इस हमले में कोचिंग का गार्ड बूरी तरह घायल हो गया. ये घटना मंगलवार रात दस बजे की है. बुधवार को जांच के लिए एफएसल की टीम कोचिंग सेंटर पहुंची और मौके से सबूत इकट्ठा किया. पुलिस ने ज्ञानबिंदु संस्थान के निदेशक रोशन आनंद को इस घटना की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वहीं घटना की जानकारी लगते ही बुधवार सुबह छात्र कोचिंग सेंटर के बाहर एकत्रित हो गए और खान सर के समर्थन में नारेबाजी की. बिहार के शिक्षा मंत्री ने निंदा की और  मामले की जांच कराने की बात कही खान सर ने अपने प्रतिद्वंद्वी कोचिंग इस्टीट्यूट पर हमले का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि लगातार धमकिया मिल रही थीं. जिसके बाद ये तोड़फोड़ की घटना हुई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.