Surprise Me!

भांगर ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा एक्शन, TMC के पूर्व MLA के घर छापेमारी

2026-06-04 4 Dailymotion

पश्चिम बंगाल में NIA ने TMC के पूर्व विधायक साओकत मोल्ला के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है और इस पूरे मामले का कनेक्शन जुड़ रहा है  भांगर ब्लास्ट केस, चुनावी हिंसा और 79 देसी बमों से.

गुरुवार सुबह NIA की टीम भारी सुरक्षा बलों के साथ दक्षिण 24 परगना के जिबनताला इलाके पहुंची, जांच एजेंसी ने साओकत मोल्ला के घर होटल और कई ठिकानों पर रेड की. सूत्रों के मुताबिक मार्च में भांगर इलाके में हुए धमाके और चुनाव बाद हुई हिंसा की जांच में साओकत मोल्ला का नाम सामने आया था, हालांकि जब NIA की टीम उनके घर पहुंची तब वो वहां मौजूद नहीं थे, इसके बाद एजेंसी ने पूछताछ के लिए उनके बेटे को हिरासत में ले लिया.

बताया जा रहा है कि NIA को शक है कि साओकत मोल्ला कोलकाता या उसके आसपास कहीं छिपे हो सकते हैं. इस पूरे मामले में सबसे बड़ा ट्विस्ट है  79 क्रूड बम. दरअसल अप्रैल में बंगाल पुलिस ने एक खाली घर से 79 संदिग्ध देसी बम और विस्फोटक सामान बरामद किया था. गृह मंत्रालय ने इस केस को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए जांच NIA को सौंप दी, जिसकी जांच अब एनआई कर रही है.