दिल्ली के मालवीय नगर में 21 लोगों की जान लेने वाली भीषण आग की त्रासदी का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि बिहार के मुजफ्फरपुर से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ गई। यहां प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में लगी आग ने कई जिंदगियों को निगल लिया। लगातार सामने आ रहे अग्निकांड अब सिर्फ हादसे नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल बनकर खड़े हो गए हैं। आग... जो कुछ ही मिनटों में सपनों, उम्मीदों और जिंदगियों को राख में बदल देती है। बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में लगी आग ने फिर मातम बिखेर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से कई मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं।