Surprise Me!

पंडित जवाहरलाल नेहरू का 60 साल पुराना रिकॉर्ड होगा ध्वस्त, 10 जून को पीएम मोदी बन जाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री

2026-06-04 8 Dailymotion

भारतीय सियासत में 10 जून को एक ऐसा नया इतिहास दर्ज होने जा रहा है, जो अगले कई दशकों तक याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड जुड़ने जा रहा है, जिसके करीब पिछले 6 दशक में देश का कोई दूसरा राजनेता नहीं पहुंच सका। 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का लगातार सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। पीएम मोदी देश के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले गैर-कांग्रेसी और कुल मिलाकर पहले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। पंडित जवाहरलाल नेहरू का लगातार बिना किसी रुकावट के प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड करीब 4 हजार से ज्यादा दिनों का था। 10 जून को पीएम मोदी इस आंकड़े को पार कर एक नया मील का पत्थर स्थापित कर देंगे।