दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे दिन के समय ही अंधेरा छा गया और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। आसमान में घने बादल छा गए तथा कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां शुरू हो गईं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में 70 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। शुक्रवार को भी बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं देर रात और शुक्रवार तड़के दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में एक और दौर की बारिश देखने को मिल सकता है।
Weather conditions in Delhi-NCR changed dramatically on Thursday, bringing much-needed relief from the intense summer heat. Dark clouds covered the sky during the daytime, making it appear almost like evening in several areas. Strong winds accompanied by rainfall activity were reported across different parts of the region. The India Meteorological Department (IMD) has issued an alert for thunderstorms, lightning, and heavy rain over the next few hours. According to the department, wind speeds could reach 70 km/h or even higher in some locations.
#OneindiaHindi #BreakingNews #DelhiNCRWeather #DelhiRainToday #NoidaWeatherUpdate #NoidaStorm #DelhiNCR #WeatherUpdate #ThunderstormAlert #HeavyRainWarning #IMDForecast
~HT.410~PR.516~VG.HM~