बिहार की राजधानी पटना में खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के विवाद में अब नया ट्विस्ट आ गया है. खान सर ने अपनी कोचिंग के बाहर 10 राउंड फायरिंग का दावा किया था...हालांकि पटना पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया था, जिसके बाद खान सर ने अपने दावे से एक ही दिन में यू-टर्न ले लिया था.. अब इस मामले में नया ट्विस्ट आ गया है...अब पटना पुलिस ने फायरिंग के केस में खान सर की कोचिंग के ही दो गार्ड्स को उठा लिया है...मामले में राजनीति भी शुरु हो गई है