Surprise Me!

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी आतंकी सरगना के दो गुर्गे गिरफ्तार; धमाकों की साजिश विफल

2026-06-04 2 Dailymotion

पंजाब पुलिस और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने मोहाली में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विदेशी आतंकी सरगना से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पंजाब में महत्वपूर्ण सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर बम धमाकों की साजिश रच रहे थे. डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़े आतंकी हमले को टाल दिया गया और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की गई. पुलिस अब पूरे नेटवर्क और इसके विदेशी कनेक्शन की जांच कर रही है. यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब पिछले महीने अमृतसर और जालंधर में सुरक्षा प्रतिष्ठानों के पास हुए दो धमाकों के बाद एजेंसियां पहले से सतर्क थीं. मामले की जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है.