बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। आईपीएल फाइनल के दौरान रिकॉर्ड किए गए वीडियो में सुनाई देने वाली कुछ आवाजों को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब इस पूरे मामले पर खुद नुसरत ने सामने आकर सच्चाई बताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि वीडियो में सुनाई देने वाली आवाजें उनके दोस्तों के पालतू पपी की थीं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर गलत दावे किए गए।