Surprise Me!

Ahmedabad: जगतपुर और छारोडी के तालाबों में जल गुणवत्ता में सुधार, बदली तस्वीर

2026-06-04 18 Dailymotion

अहमदाबाद मानसून से पहले शहर के जलाशयों को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) ने बड़ी पहल की है। उत्तर-पश्चिम जोन के चांदलोडिया वार्ड स्थित जगतपुर और छारोडी गांव के तालाबों में विशेष सफाई अभियान चलाकर जल गुणवत्ता में सुधार किया गया है। साथ ही जलीय जीवों के संरक्षण के लिए आधुनिक एरेटर और फव्वारे भी स्थापित किए गए हैं। इससे तालाबों में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ी है और उनका प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत हुआ है।