बॉलीवुड के वेटरन एक्टर जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ 5 जून यानि आज अपनी शादी की 39th एनिवर्सरी बड़े प्यार और खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट शेयर किए।
जैकी श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वाइफ आयशा के साथ बिताए खूबसूरत पलों की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में कपल की मजबूत बॉन्डिंग, फैमिली मोमेंट्स और शादी से जुड़ी यादगार झलकियां देखने को मिलीं। वहीं आयशा श्रॉफ ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों की लव स्टोरी के खूबसूरत पल, शादी की रस्में और परिवार के साथ बिताए यादगार लम्हे नजर आए। बता दें, जैकी और आयशा की लव स्टोरी साल 1980 के दशक में शुरू हुई थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 1987 में शादी कर ली थी। कपल के दो बच्चे हैं, बेटे टाइगर श्रॉफ, जो बॉलीवुड के फेमस एक्शन स्टार हैं और बेटी कृष्णा श्रॉफ, जो फिटनेस एंटरप्रेन्योर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं।
#JackieShroff #AyeshaShroff #ViralPhotos #WeddingAnniversary #SocialMedia #39thAnniversary #BollywoodCouple #TigerShroff #KrishnaShroff #LoveStory #ThrowbackPhotos #InstagramPost #FamilyMoments #CelebrityCouple #BollywoodNews #JackieAndAyesha #WeddingMemories#AnniversaryCelebration #BollywoodVeteran #ViralPhotos #RelationshipGoals #CoupleGoals #EntertainmentNews #IANS