Surprise Me!

ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव पास, अमेरिकी संसद ने ट्रंप की युद्ध शक्तियों पर लगाई रोक

2026-06-05 4 Dailymotion

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी संसद ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने 215-208 मतों से एक युद्ध शक्तियों (War Powers) संबंधी प्रस्ताव पारित कर ट्रंप की सैन्य कार्रवाई करने की क्षमता को सीमित करने का प्रयास किया है. इस प्रस्ताव को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का साथ दिया. प्रस्ताव का उद्देश्य ईरान के खिलाफ किसी बड़े सैन्य अभियान से पहले कांग्रेस की भूमिका सुनिश्चित करना है. स्पीकर माइक जॉनसन ने इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप के पास इस प्रस्ताव को वीटो करने का अधिकार है. यह घटनाक्रम अमेरिका में कार्यपालिका और विधायिका के बीच बढ़ते टकराव और संवैधानिक शक्तियों की बहस को उजागर करता है.