Surprise Me!

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- भारत ने सालों तक लगाए भारी टैरिफ, लेकिन PM मोदी मेरे अच्छे दोस्त; व्यापार समझौते पर जताया भरोसा

2026-06-05 1 Dailymotion

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत ने कई दशकों तक अमेरिका पर ऊंचे टैरिफ लगाकर फायदा उठाया. उन्होंने उदाहरण के तौर पर हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिलों पर लगाए गए भारी आयात शुल्क का जिक्र किया. हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि अब हालात बदल चुके हैं और अमेरिका भारत के साथ व्यापार से अच्छा लाभ कमा रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए दोनों देशों के मजबूत संबंधों की सराहना की. यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है. वहीं अमेरिका द्वारा प्रस्तावित अतिरिक्त आयात शुल्क की सूची में भारत का नाम भी शामिल है, जिससे भारतीय निर्यात पर असर पड़ सकता है.