Mumbai, Maharashtra: डायरेक्टर डेविड धवन की कॉमेडी-रोमांस फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड किरदारों में नजर आ रहे हैं। थिएटर्स से बाहर आए दर्शकों से IANS ने फिल्म को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानी। कई दर्शकों ने फिल्म की कॉमेडी की तारीफ करते हुए इसे एक वेल एंटरटेनिंग फिल्म बताया। कुछ दर्शकों को फिल्म का फर्स्ट हाफ ज्यादा मजेदार लगा, जबकि कुछ ने सेकंड हाफ को ज्यादा मजबूत बताया। वरुण धवन के कॉमिक टाइमिंग और परफॉर्मेंस की भी जमकर तारीफ हुई। वहीं, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग को भी दर्शकों ने सराहा। इसके अलावा, कुछ दर्शकों ने मौनी रॉय के एक्टिंग की भी तारीफ की। ओवरऑल, फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला और कई लोगों ने इसे 5 में से 4 स्टार तक की रेटिंग देते हुए एक एंटरटेनिंग फैमिली फिल्म बताया।