कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार रात को 13 मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया. जिसके बाद आज शुक्रवार को नाराजगी जताते हुए मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. रामलिंगा को जल संसाधन विभाग दिया गया था. जबकि वो बेंगलोर शहरी विकास विभाग चाहते थे. वहीं शिवकुमार कैबिनेट के एक और मंत्री केएच मुनियप्पा ने भी विभाग बंटवारे को लेकर असंतोष जताया और वरिष्ठता का सम्मान नहीं किए जाने के आरोप लगाए. मुनियप्पा को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है. जबकि वह समाज कल्याण या कृषि विभाग चाहते हैं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने अपने पास वित्त मंत्रालय, कैबिनेट अफेयर्स सहित प्रमुख विभाग रखे हैं. मल्किार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली हैं. पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र को शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है. शिवकुमार ने 3 जून को शपथ लिया था. उसके दो दिन बाद ही मंत्रियों में विभागों को लेकर बगावत देखने को मिल रही है.