Surprise Me!

कश्मीर में लहसुन की बंपर पैदावार, देशभर में बढ़ी मांग; 25 हजार टन उत्पादन से किसानों को बड़ा फायदा

2026-06-06 5 Dailymotion

जम्मू-कश्मीर में लहसुन की खेती किसानों के लिए लाभदायक साबित हो रही है. इस वर्ष घाटी में लगभग 25 हजार टन लहसुन का उत्पादन हुआ है, जिससे हजारों किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की आय में वृद्धि हुई है. कश्मीरी लहसुन की गुणवत्ता और स्वाद के कारण इसकी मांग देशभर में तेजी से बढ़ रही है. किसान मध्य प्रदेश, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बड़ी मात्रा में लहसुन भेज रहे हैं. खेती से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले लहसुन बाहर से आता था, लेकिन अब कश्मीर देश के विभिन्न हिस्सों में इसकी आपूर्ति कर रहा है. हालांकि, किसान चीनी लहसुन के आयात को लेकर चिंतित हैं और स्थानीय उत्पाद को संरक्षण देने की मांग कर रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस क्षेत्र को और बढ़ावा देगी.