Surprise Me!

नोएडा की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, फायर सिस्टम ने बचाई कई जिंदगियां; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

2026-06-06 3 Dailymotion

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-74 स्थित एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत के 12वें फ्लोर पर शुक्रवार को आग लगने से हड़कंप मच गया. शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. फ्लैट में मौजूद परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एहतियातन अन्य निवासियों को भी इमारत से बाहर निकाला गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोसाइटी के आंतरिक अग्निशमन सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाया गया. हालांकि अग्निशमन विभाग ने दावा किया कि उनके कर्मचारियों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है. हादसे ने एक बार फिर हाईराइज इमारतों में फायर सेफ्टी सिस्टम की अहमियत और आपातकालीन तैयारियों पर चर्चा तेज कर दी है.