Surprise Me!

सोशल मीडिया से सड़क तक… कौन हैं अभिजीत दीपके, जिन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को बना दिया युवाओं की आवाज?

2026-06-06 14 Dailymotion

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से आने वाले 30 वर्षीय अभिजीत ने पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद अमेरिका के बोस्टन विश्वविद्यालय से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया. वे पहले राजनीतिक डिजिटल कैंपेन और सोशल मीडिया रणनीति से जुड़े रहे हैं. ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की शुरुआत सोशल मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक अभियान के रूप में हुई, जो धीरे-धीरे युवाओं की नाराजगी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग का प्रतीक बन गई. NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों के विरोध में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद यह संगठन राष्ट्रीय चर्चा में आ गया. समर्थक इसे युवाओं की आवाज बताते हैं, जबकि आलोचक इसे सोशल मीडिया आधारित आंदोलन मानते हैं.