पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में हुए भांगर बम धमाका मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें ‘भगोड़ा’ घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद यह कार्रवाई की गई. 19 मार्च को दक्षिण बामुनिया गांव में हुए देसी बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे. जांच एजेंसी के मुताबिक, घटनास्थल पर बम बनाने की गतिविधियां चल रही थीं. मोल्ला की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार हो गई है. NIA ने इससे पहले उनके घर और कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी. परिवार का दावा है कि उन्होंने अधिकारियों के सामने स्वयं सरेंडर किया था.