सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड के वेटरन एक्टर अनुपम खेर अक्सर अपनी मां के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं और इस बार उन्होंने मां दुलारी के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक शेयर की है। अनुपम खेर ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनकी मां दुलारी का बर्थडे बड़े ही गर्मजोशी भरे अंदाज में सेलिब्रेट होते नजर आ रहा है। इस खास मौके पर फैमिली, क्लोज फ्रेंड्स और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए। बर्थडे सेलिब्रेशन में उनकी वाइफ किरण खेर, बेटे सिकंदर खेर, भाई राजू खेर, एक्टर अनिल कपूर, एक्टर जैकी श्रॉफ, एक्टर गोविंद नामदेव और एक्ट्रेस रुपाली गांगुली समेत कई सितारे नजर आए। वीडियो में सभी मिलकर 'बार बार दिन ये आये' गाना गाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि मां दुलारी जी केक काटते हुए बेहद खुश नजर आती हैं। वहीं वीडियो के आखिर में अनुपम खेर मजाकिया अंदाज में कहते हैं, "अभी खाना खाओ और जाओ।"
#AnupamKher #DulariKher #BirthdayCelebration #Bollywood #VeteranActor #FamilyMoments #InstagramVideo #ViralVideo #AnilKapoor #KirronKher #SikandarKher #RajuKher #JackieShroff #GovindNamdev #RupaliGanguly #CelebrityParty #SocialMedia #BirthdayBash #EntertainmentNews #FamilyLove #BollywoodCelebrities #HeartwarmingMoments #IANS