आयरलैंड, इंग्लैंड सीरीज और आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम का एलान कर दिया गया है। इस टीम सेलेक्शन में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का है, बिहार के लाल वैभव ने भारतीय टीम में जगह बनाते ही क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर का एक बेहद पुराना और ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है, वो भारत के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव की इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है