Abhijit Dipke Health Update after NEET Protest: नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के दिल्ली जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान अचानक तबीयत खराब होने की खबर से हलचल मच गई है! क्या है पूरा मामला और क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा, देखिए।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को एक ऐसा प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया की ताकत और जमीनी राजनीति के बीच के फर्क पर एक नई बहस छेड़ दी है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Dipke) के दिल्ली पहुंचने के साथ ही देश भर से आए हजारों छात्र और समर्थक जंतर-मंतर पर जमा हुए। इस बड़े आंदोलन की मुख्य मांग नीट (NEET) पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) का तत्काल इस्तीफा और देश की परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार करना था। हालांकि, इस भारी हंगामे और विरोध प्रदर्शन के बीच सबसे बड़ी चिंता तब सामने आई जब आंदोलन के दौरान ही अभिजीत दीपके की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिससे समर्थकों में हड़कंप मच गया।
About the Story:
A massive protest erupted at Delhi's Jantar Mantar led by Abhijit Dipke, the founder of the Cockroach Janta Party (CJP), demanding the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan over the NEET paper leak controversy.
#AbhijitDipke #NEETPaperLeak #JantarMantarProtest #SonamWangchuk
~HT.318~PR.514~GR.508~VG.MX~