विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक से ठीक पहले दिल्ली की सड़कों पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बड़े पैमाने पर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में गठबंधन के प्रमुख सहयोगी दलों के नेताओं, उदयनिधि स्टालिन, शरद पवार, पी. विजयन, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के बयानों का उल्लेख कर कांग्रेस को धोखेबाज और अविश्वसनीय बताया गया है। सोमवार को होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले अशोका रोड गोलचक्कर, रेल भवन गोलचक्कर, ली मेरिडियन गोलचक्कर समेत राजधानी के कई प्रमुख स्थानों पर ये पोस्टर नजर आए।
#INDIABloc #Congress #DelhiPolitics #PoliticalNews #OppositionAlliance #INDIAAlliance #BreakingNews #UdhayanidhiStalin #SharadPawar #PVijayan #MamataBanerjee #ArvindKejriwal #PoliticalUpdate #DelhiNews #NationalPolitics #CongressNews #TrendingNews #NewsAlert #IndianPolitics #LatestNews