Surprise Me!

Maldives में फैमिली के साथ छुट्टियां मना रहे Riteish Deshmukh, शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

2026-06-08 140 Dailymotion

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रितेश देशमुख इन दिनों अपनी फैमिली के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों की एक खास झलक शेयर करते हुए जिंदगी से जुड़ा एक खूबसूरत मैसेज भी दिया है। रितेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव ट्रिप का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे पत्नी जेनेलिया डिसूजा और दोनों बेटों रियान और राहिल के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पूरा परिवार बीच पर मस्ती करता, एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद लेता और यादगार पल संजोता दिखाई दे रहा है। वेकेशन के दौरान रितेश और उनकी फैमिली ने सी-डाइविंग का भी खूब लुत्फ उठाया।

#RiteishDeshmukh #GeneliaDSouza #MaldivesVacation #FamilyVacation #BeachGetaway #CelebrityVacation #FamilyBonding #BollywoodNews #EntertainmentNews #BollywoodCouple #TravelDiaries #MaldivesTrip #SeaDiving #LuxuryTravel #FamilyTime #VacationMode #RiaanDeshmukh #RahylDeshmukh #RajaShivaji #AdventureActivities #BollywoodUpdates #TrendingNow #IANS