Surprise Me!

OSM विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा कदम, CBSE को नोटिस; 12 जून को होगी अगली सुनवाई

2026-06-08 1 Dailymotion

दिल्ली उच्च न्यायालय ने CBSE की 12वीं परीक्षा के डिजिटल मूल्यांकन और ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी याचिका पर सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को नोटिस जारी किया है. न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की अवकाशकालीन पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 12 जून तय की है. याचिका भारत का राष्ट्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष विनोद जाखड़ की ओर से दायर की गई है. इसमें कम अंक पाने वाले छात्रों को राहत, दोबारा फिजिकल जांच, नया वेरिफिकेशन विंडो खोलने और स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग की गई है. साथ ही भविष्य में डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली के लिए मजबूत सुरक्षा उपाय और पारदर्शी दिशानिर्देश लागू करने की भी मांग की गई है.