Surprise Me!

अयोध्या धाम में 'बड़ा मंगल' का अलौकिक नजारा, हनुमानगढ़ी पर लगी किलोमीटर लंबी कतारें !

2026-06-09 2 Dailymotion

ज्येष्ठ महीने के इस पावन अवसर पर अयोध्या के राजा कहे जाने वाले बजरंगबली के सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में तड़के सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जुटने लगी। हनुमानगढ़ी की 76 सीढ़ियों पर तिल रखने की जगह नहीं थी। कतारें कई किलोमीटर लंबी थीं, लेकिन भीषण गर्मी और तपती धूप भी भक्तों के उत्साह को डिगा नहीं पाई।