लोकसभा चुनाव के बाद देश की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस यानि कि टीएमसी में बहुत बड़ी बगावत हो गई है। टीएमसी के 20 लोकसभा सांसदों ने ममता बनर्जी के खिलाफ बागी रुख अख्तियार कर लिया है। इन सभी सांसदों ने एक साथ लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर संसद में एक अलग गुट के रूप में मान्यता देने की मांग की है। राजनीतिक गलियारों में इस खबर के आते ही हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक, बागी सांसदों का यह गुट जल्द ही लोकसभा स्पीकर से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात भी करने वाला है।