Surprise Me!

TMC में टूट की अटकलों पर कीर्ति आजाद का पलटवार, बोले- ‘ऑपरेशन लोटस फेल’

2026-06-09 2 Dailymotion

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कथित बागी सांसदों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक सूची में दावा किया गया कि TMC के 20 सांसदों ने अलग गुट बनाकर NDA को समर्थन देने का फैसला किया है. हालांकि TMC सांसद कीर्ति आजाद ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे बीजेपी की “फर्जी और मनगढ़ंत” सूची बताया. उन्होंने कहा कि सूची में शामिल कई सांसद ऐसे किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर चुके हैं और ‘ऑपरेशन लोटस’ पूरी तरह विफल हो गया है. कीर्ति आजाद ने बीजेपी पर दबाव, धमकी और केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया. फिलहाल TMC नेतृत्व की ओर से किसी विभाजन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.