Surprise Me!

भारत रचने जा रहा इतिहास! जम्मू-कश्मीर में जोजिला टनल में दोनों छोर आपस में जुड़े; 2028 तक आम लोगों के लिए खोले जाने की संभावना

2026-06-09 4 Dailymotion

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच बन रही जोजिला टनल की खुदाई मंगलवार को पूरी हो गई. टनल के बीच 2.5 मीटर के ब्लॉक को ब्लास्ट करके हटा दिया गया. इसके साथ ही टनल के दोनों छोर आपस में जुड़ गए.

13.15 किमी लंबाई वाली यह दुनिया की सबसे लंबी सड़क टनल है. जिसमें एक ही सुरंग से दोनों डायरेक्शन में गाड़ियां चल सकेंगी. यह टनल जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की ऑल वैदर कनेक्टिविटी बनाए रखेगी.

सुरंग को फरवरी 2028 तक चालू कर दिया जाएगा. यह सुरंग मध्य कश्मीर के बालटाल (गांदरबल) को लद्दाख के द्रास जिले के मिनीमार्ग से जोड़ेगी. इसके साथ लगभग 18km की एप्रोच रोड भी बनाई जा रही है.