राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. इसके साथ लाखों का चढ़ावा भी आ रहा है. मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से अब तक 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालु राम मंदिर का दर्शन कर चुके हैं और इससे राम मंदिर ट्रस्ट को करीब 500 करोड़ से अधिक का दान भी मिल चुका है. इस तरह से हरेक श्रद्धालु ने औसतन 33 रुपए से अधिक का दान किया है.
राम मंदिर में दान देने के लिए छह बड़े दान पात्र लगाए गए हैं. इसके अलावा परसर के अन्य मंदिरों पर एक दर्जन दान पात्र रखे हुए है. साथ ही चार काउंटर भी बनाए गए हैं, जहां भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार नकद दान जमाकर तुरंत रसीद प्राप्त कर सकते हैं. दान की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होती है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होती है.