Surprise Me!

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत, गोलीबारी में 11 मौतें; भारत ने उठाए मानवाधिकार उल्लंघन के सवाल

2026-06-10 0 Dailymotion

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में पाकिस्तान सरकार और सुरक्षा बलों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भड़क उठे हैं. मुजफ्फराबाद समेत कई इलाकों में हुई हिंसा और गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. प्रदर्शन उस समय उग्र हो गए जब आवामी कमेटी के एक सदस्य की कथित तौर पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मौत हो गई. स्थानीय संगठनों ने पाकिस्तान सरकार पर दमन और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगाए हैं. भारत ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान को उसके कृत्यों के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए. विवाद की एक बड़ी वजह विधानसभा में शरणार्थियों के लिए आरक्षित सीटों को भी माना जा रहा है.